For those fans of my hindi poetry ( you must be around, even if hiding behind convenient rocks), I have a new one out now. Of course, thanks go to Ms. Adete first for managing to make the tripe that I wrote into something mostly readable. Ratnakar, my loomie gave a couple of nifty words as well, and gave his comments “You intend to do what???”.
So, without much ado, I present my latest poem
वजूद
क्या अब समय हो चला है..
आगे बढ़ने का.. कुछ कर गुज़रने का?
ये कैसी आज़ादी?
जब तू ज़ंज़ीरों में हैं..
तेरी आखों पर वो परदा है पड़ा
और ख़ुदा के नाम पे जंग, नफरत और मौत है!
क्या तुम अपने जीवन का मालिक हो?
तो लालच की गुलामी क्यों?
तेरी हर कोशिश और ख्वाब
इस अंधकार ने लूट लिए!
आजादी क्या है?
जब तेरे पास कहने को कुछ नहीं..
कुछ करने की तेरी आग को रौशनी की हवा नहीं..
और इंसानियत का बुलंद दरवाज़ा अब बंद है!
अगर तुझे इक नया जहाँ चाहिए..
तो पहले अपनी आजादी को बचा..
तेरी आजादी तेरे हाथो में!
तेरा जीवन तेरी आंखों में!
p.s: Of course, any errors and omissions are mine own!

